Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 2 minutes

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का नाम उनकी पैदाइश के बाद से ही विवादों में आता रहा है। अब हाल ही में कवि कुमार विश्वास ने एक बयान में तैमूर के नाम पर सैफ अली और करीना कपूर को खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि उन लोगों ने बच्चे का नाम ऐसे लंगड़े पर रखा, जिसने भारत आकर मां-बहनों के साथ बलात्कार किया।

कुमार विश्वास ने एक कार्यक्रम में कहा, मायानगरी में बैठने वालों को समझना होगा कि ये देश क्या चाहता है। अब ये चलेगा नहीं कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरोइन हम बनाएंगे, हीरो हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे। ये चलेगा नहीं।

उन्होंने आगे कहा, रिजवान रख लेने, उस्मान रख लेते, युनूस रख लेते, हुजूर के नाम पर कोई नाम रख लेते, तुम्हें एक ही नाम मिला। जिस बदतमीज आदमी ने, जिस लंगड़े आदमी ने हिंदुस्तान में आकर यहां की मां-बहनों का बलात्कार किया वो लफंगा ही मिला तुम्हें इस प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए।

कुमार विश्वास ने दी चेतावनी, कहा- हीरो क्या खलनायक भी नहीं बनने देंगे

अपने भाषण में कुमार विश्वास ने आगे कहा है, अब अगर इसे हीरो बनाओगे, तो इसे खलनायक तक नहीं बनने देंगे, याद रखना आप। ये भारत जागा हुआ है, नया भारत है आज।

बताते चलें कि अपने भाषण में कुमार विश्वाल ने सैफ-करीना के बेटे तैमूर अली खान की तुलना मंगोल शासक तैमूर लंग से की है।

तैमूर के जन्म के 8 घंटे बाद ही शुरू हुआ था विवाद

एक पुराने इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया था कि साल 2016 में तैमूर के जन्म के कुछ घंटों बाद ही उनका नाम विवादों से घिर गया था। डिलीवरी के बाद करीना अस्पताल में ही थीं कि वहां एक बड़ी शख्सियत पहुंच गई। उसने करीना को समझाया कि वो अपने बेटे का नाम तैमूर न रखें। ये सुनते ही करीना रो पड़ीं और उन्होंने उस शख्स को अस्पताल से जाने का कह दिया। बताते चलें कि करीना ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया है कि तैमूर का नाम उन्होंने किसी शासक पर नहीं रखा था। तैमूर के नाम का अर्थ लोहा होता है, जो उन्हें पसंद आया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts