Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 3 minutes

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान की सुरक्षा को लेकर लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में मरम्मत का काम जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से सलमान खान को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

सलमान खान के अपार्टमेंट की बालकनी में चल रहे मरम्मत की तस्वीरें।

लॉरेंस गैंग के टारगेट पर हैं सलमान खान सलमान खान को बीते कुछ सालों से लगातार जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकियां मिल रही हैं। 1998 में हुई काले हिरण के शिकार की घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी। NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस ने मारने की धमकी दी थी।

14 अप्रैल को सलमान के घर पर हुई थी फायरिंग, एक्टर घर में ही थे सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल, 2024 की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। एक बाइक से आए दो हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

CCTV फुटेज में घटनास्थल से भागते हुए बाइक सवार।

CCTV फुटेज में घटनास्थल से भागते हुए बाइक सवार।

12 अक्टूर को हुई थी सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या बता दें, सलमान खान के सबसे करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूर, 2024 को हत्या कर दी गई थी। वहीं, लॉरेंस गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद से ही सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तगड़ी सिक्योरिटी तैनात कर दी गई। उनके घर के बाहर बैरिकेड्सइसमें यह भी लिख दो लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली थी लगे हैं। किसी भी गाड़ी को सलमान के घर के बाहर या आसपास रुकने की परमिशन नहीं है।

सलमान को Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद Y प्लस सिक्योरिटी में एक लेयर और बढ़ाई गई।

सलमान को Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद Y प्लस सिक्योरिटी में एक लेयर और बढ़ाई गई।

धमकी के बाद सलमान को मिली Y+ सिक्योरिटी 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

—————–

इससे जुड़ी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts