Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 6 minutes

हैदराबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
अल्लू अर्जुन शनिवार को जेल से रिहा हुए। घर पहुंचने पर मां के गले लगे। - Dainik Bhaskar

अल्लू अर्जुन शनिवार को जेल से रिहा हुए। घर पहुंचने पर मां के गले लगे।

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।

इसके बाद 9 बजे के करीब अल्लू हैदराबाद स्थित अपने घर पहुंचे। घर पर उनकी नजर उतारी गई। मां के गले लगकर वह अंदर गए। परिवार वालों से मुलाकात की। उसके बाद दोबारा बाहर आए और मीडिया से बातचीत की। रिहाई के बाद अल्लू ने पहली बार बयान दिया।

QuoteImage

मैं प्यार और समर्थन के लिए सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। मैं एक बार फिर पीड़ित परिवार के प्रति दुख व्यक्त करता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है।

QuoteImage

अब देखिए जेल से बाहर आने की पहली तस्वीर

यह तस्वीर शनिवार सुबह की है। जब जेल से बाहर निकलने के बाद अल्लू अपनी कार में बैठकर निकले।

यह तस्वीर शनिवार सुबह की है। जब जेल से बाहर निकलने के बाद अल्लू अपनी कार में बैठकर निकले।

घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने अल्लू की नजर उतारी। मां भी उनके साथ खड़ रहीं।

घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने अल्लू की नजर उतारी। मां भी उनके साथ खड़ रहीं।

13 दिसंबर को दोपहर अल्लू अरेस्ट हुए, शाम तक बेल मिली अल्लू को 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि 4 दिसंबर को वे हैदराबाद में पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां भीड़ जमा हुई और भगदड़ मची गई थी। एक महिला की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।

गिरफ्तारी के बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। अल्लू ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील की थी।

शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसी दौरान अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था। वहां उन्हें क्लास-1 बैरक में रखा गया था।

उम्मीद जताई गई थी कि अल्लू शुक्रवार रात ही रिहा किए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। जेल प्रशासन कोर्ट की ऑर्डर कॉपी नहीं मिलने की बात कही थी।

अल्लू के वकील ने कहा- अल्लू अर्जुन को अब रिहा किया गया है। जेल प्रशासन को हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी दी गई थी, लेकिन उन्हें पहले रिहा नहीं किया गया था। ये अवैध हिरासत है, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। जेल प्रशासन को जवाब देना होगा।

अल्लू ने कहा था- पुलिस ने नाश्ता तक नहीं करने दिया शुक्रवार को अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई थी। एक्टर ने दावा किया था कि पुलिस ने नाश्ता खत्म नहीं करने दिया। कपड़े भी बदलने नहीं दिए। अल्लू का एक वीडियो भी सामने आया था।

इसमें वे घर से नीचे उतरकर पार्किंग में आते हैं। वहां उनका नौकर दौड़कर आता है और चाय और पानी देता है। वे वीडियों में चाय पीते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी दिखाई देती हैं। अल्लू पत्नी को समझाते हैं। इसके बाद उन्हें पुलिस अपने साथ ले जाती हैं।

जब पुलिस अल्लू के घर पहुंची तो उन्होंने नाश्ता नहीं किया था। वे पार्किंग में चाय पीते दिखे थे।

जब पुलिस अल्लू के घर पहुंची तो उन्होंने नाश्ता नहीं किया था। वे पार्किंग में चाय पीते दिखे थे।

पुलिस स्टेशन जाने से पहले अल्लू ने पत्नी स्नेहा को समझाते हुए।

पुलिस स्टेशन जाने से पहले अल्लू ने पत्नी स्नेहा को समझाते हुए।

अल्लू पर BNS की धारा 105, 118 (1) के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने अल्लू अर्जुन को पहले उनके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनका बयान दर्ज किया गया था। फिर उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए उस्मानिया अस्पताल ले गए थे। इस दौरान उनके ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

अल्लू अर्जुन के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह गैर जमानती धारा है। अल्लू के निजी बॉडीगार्ड संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हाईकोर्ट में अल्लू के वकील शोक रेड्डी ने बचाव में शाहरुख की फिल्म रईस केस का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, ‘गुजरात में प्रमोशन के दौरान खान ने भीड़ पर टी-शर्ट फेंके थी। इसके बाद भगदड़ मची थी। इस मामले में एक्टर पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया था।’ वकील ने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख को राहत दी थी।

अल्लू की गिरफ्तारी पर वरुण धवन ने कहा, ‘हर चीज एक्टर अपने ऊपर नहीं ले सकता। हम उन लोगों को समझा सकते हैं, जो हमारे आसपास हैं। यह जो हादसा हुआ है, वह बहुत दर्दनाक है। मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हम सिर्फ एक इंसान को दोष नहीं दे सकते।’

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के समय की 3 फोटोज

पुलिस अल्लू को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई।

पुलिस अल्लू को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई।

अल्लू अर्जुन की यह गिरफ्तारी गैर जमानती धारा में की गई है।

अल्लू अर्जुन की यह गिरफ्तारी गैर जमानती धारा में की गई है।

अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी के समय 'फ्लावर नहीं, फायर है मैं' टी-शर्ट पहने थे।

अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी के समय ‘फ्लावर नहीं, फायर है मैं’ टी-शर्ट पहने थे।

मृतक के पति ने कहा- भगदड़ में अल्लू की जिम्मेदारी नहीं मृतक रेवती के पति भास्कर ने कहा था कि उन्हें अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं केस वापस लेना चाहता हूं। भगदड़ मचने में अल्लू की सीधे कोई जिम्मेदारी नही है। वह अपनी पत्नी और बच्चों को प्रीमियर शो दिखाने ले गया था। अचानक लोग अल्लू अर्जुन को देखने आगे बढ़ गए। उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

थिएटर प्रबंधन ने कहा- फिल्म के प्रीमियर में अल्लू आने की सूचना पुलिस को दी थी थिएटर प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्होंने एक्टर के पुष्पा-2 के प्रीमियर से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। इसके बावजूद, पुलिस ने इंतजाम नहीं किए। उधर, पुलिस का कहना है कि थिएटर ने कोई जानकारी नहीं दी।

थिएटर प्रबंधन ने पुष्पा-2 के प्रीमियर में अल्लू के पहुंचने की सूचना पुलिस को देने का पत्र जारी किया।

थिएटर प्रबंधन ने पुष्पा-2 के प्रीमियर में अल्लू के पहुंचने की सूचना पुलिस को देने का पत्र जारी किया।

जानें क्या है पूरा मामला? दरअसल, अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को बिना बताए संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आए थे। इसके कारण फैंस अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उतावले हो गए थे। बड़ी संख्या में फैंस ने उनके साथ थिएटर में दाखिल होने की कोशिश की। इसके चलते थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी और फिर लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।

भीड़ को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया था। भीड़ कम होने के बाद सांस घुटने से बेहोश हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस दौरान अस्पताल में डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें

गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा 2 को लेकर अल्लू अर्जुन सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें गूगल पर लगातार सर्च किया जा रहा है। यही वजह है कि वह गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं।

सोर्स- GOOGLE TRENDS ————– इससे जुड़ी खबरें पढ़ें..

अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस:बिना बताए अपनी फिल्म पुष्पा-2 देखने थिएटर पहुंचे थे, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत

हैदराबाद में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ के चलते एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन, थिएटर और सिक्योरिटी एजेंसी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें..

2. पुष्पा 2- स्क्रीनिंग में भगदड़ के मामले में 3 गिरफ्तार:थिएटर मालिक का नाम शामिल, घायल बच्चे की सेहत में भी सुधार

फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में महिला की मौत के केस में 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार हुए लोगों में थिएटर मालिक संदीप, थिएटर के मैनेजर नागराजू और बालकनी के सुपरवाइजर का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें..

3. ‘पत्नी की मौत के लिए अल्लू अर्जुन जिम्मेदार’:मृतक का पति बोला- एक्टर को बताकर आना चाहिए था; पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग में भगदड़ का मामला

अल्लू अर्जुन बुधवार की रात हैदराबाद के एक लोकल संध्या थिएटर पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वहां अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला रेवती की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए थे। घायल होने वालों में रेवती का 9 साल का बेटा श्रीतेज भी शामिल था। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts