Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 3 minutes

मुंबई9 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा-2 रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पूरे देश में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म ने गुरुवार दोपहर 3 बजे तक 72 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म पहले दिन 270 करोड़ से ज्यादा भी कमा सकती है।

अगर ऐसा होता है तो यह पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली इंडियन फिल्म बन जाएगी। ट्रेड एक्सपर्ट और क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म हिंदी वर्जन में जवान का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देगी। जवान ने पहले दिन 65.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग से तेलुगु वर्जन में 46.8 करोड़ जबकि हिंदी में 36.3 करोड़ पहले ही कमा लिए हैं। वहीं तमिल भाषा में फिल्म ने 3.32 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म का पहला पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था।

फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म का पहला पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था।

270 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन कर सकती है फिल्म ट्रेड एनालिस्ट आमिर अंसारी ने कहा- एडवांस बुकिंग और आज थिएटर में जो भीड़ है, उसे देखते हुए हम कह सकते हैं कि फिल्म 270 करोड़ से ज्यादा का फर्स्ट डे कलेक्शन कर सकती है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR के नाम है। RRR ने पहले दिन 223.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

शाहरुख की फिल्म जवान का रिकॉर्ड भी खतरे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म हिंदी वर्जन में शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। उन्होंने कहा- शुरुआती रुझानों को देखें तो मुझे लगता है कि पुष्पा-2, जवान का फर्स्ड डे कलेक्शन वाला रिकॉर्ड तोड़ देगी। जवान ने पहले दिन 65 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। हिंदी वर्जन में पुष्पा-2 नए रिकॉर्ड्स बना रही है, इसकी गारंटी है।

फिल्म कैसी है, यहां पढ़ें.. फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन दोनों सुकुमार ने किए हैं। सुकुमार ने अल्लू अर्जुन से जितना बेहतर काम हो सकता था, उतना निकलवाया है। बल्कि ज्यादा ही निकलवा लिया है।

कहानी बिल्कुल फ्रेश है, साथ ही दिलचस्प तरीके से गढ़ी भी गई है। एक्शन सीन्स कमाल के हैं। डायलॉग्स भी अच्छे लिखे गए हैं। हालांकि कुछ कमियां रह गई हैं। अंत में फिल्म को बेवजह खींचा गया है। आराम से 20 से 25 मिनट ट्रिम किए जा सकते थे। फिल्म को क्रिस्प बनाने में सुकुमार इस बार थोड़ा चूक गए।

यहां फिल्म के सिनेमैटोग्राफर की भी तारीफ बनती है। उन्होंने लोकेशंस और एक्शन सीक्वेंस को जिस लार्जर दैन लाइफ अंदाज में दिखाया है, इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। पूरा रिव्यू यहां पढ़ें..

पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़, महिला की मौत बीती रात पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 1 महिला की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए अल्लू अर्जुन आए थे।

थिएटर के बाहर आरटीसी एक्स रोड पर इकट्ठा हुए। फैंस अल्लू अर्जुन से मिलना चाहते थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई। धक्का-मुक्की के कारण कई लोग एक-दूसरे पर गिर गए। कुछ लोग घायल भी हुए।

हैदराबाद में बुधवार रात आरटीसी एक्स रोड्स पर एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंचे। इसके बाद भगगड़ मच गई।

हैदराबाद में बुधवार रात आरटीसी एक्स रोड्स पर एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंचे। इसके बाद भगगड़ मच गई।

स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। भीड़ कम होने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने 1 महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं 3 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें..

—————————

बॉलीवुड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें..

2 साल में एडिट हुई अक्षय कुमार की ‘OMG 2’:VFX के कारण तुंबाड 6 साल में बनी

फिल्म मेकिंग में सबसे अहम पार्ट होता है पोस्ट-प्रोडक्शन का। इस स्टेज में फिल्म की एडिटिंग, डबिंग, साउंड मिक्सिंग और VFX जैसी चीजों पर काम होता है। इस पोस्ट प्रोडक्शन के सरताज को फिल्म एडिटर कहते हैं। एक्टर, डायरेक्टर के बाद एडिटर ही होता है, जो फिल्म को सही दिशा देता है। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts