Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 2 minutes

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रॉकस्टार फेम नरगिस फाखरी की बहन आलिया को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर अपने एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने जलन में आकर एक गैरेज में आग लगा दी, जिसमें उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी एक महिला मित्र की जलकर मौत हो गई।

‘डेली न्यूज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने न्यूयॉर्क के क्वींस में एक दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी, जिसमें एडवर्ड जैकब्स और अनास्तासिया स्टार एटिएन की मौत हो गई। आलिया को जमानत देने से इंकार कर दिया गया है। हालांकि, न्यूयॉर्क पुलिस आलिया से पूछताछ कर रही है।

जिला अटॉर्नी मेलिंडा कैट्स ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘आरोपी ने जानबूझकर आग लगाकर दो लोगों की जान ले ली, जिससे एक आदमी और महिला भीषण आग में फंस गए। दोनों की मौत धुएं से सांस लेने में परेशानी और गर्मी से हुई। हालांकि, नरगिस फाखरी ने इस मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन उनकी मां ने समाचार आउटलेट से बात करते हुए इन सभी खबरों को नकार दिया है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह किसी को मार सकती थी। वह हमेशा सबका ध्यान रखती थी और हमेशा सबकी मदद करने की कोशिश करती थी।

पोस्ट के अनुसार, एडवर्ड जैकब्स की मां ने बताया कि जैकब्स और आलिया का रिश्ता एक साल पहले खत्म हो गया था। ब्रेकअप के बाद भी अलीया ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जैकब्स और एटिएन के बीच प्यार का कोई रिश्ता नहीं था, वे सिर्फ दोस्त थे।

घटना के गवाह ने पुलिस को बताया, ‘हमें कुछ जलने की हल्की सी गंध आई। नहीं पता कि यह गैसोलीन था या कुछ और हम लोग बाहर भागे तो देखा कि सीढ़ियों पर रखे सोफे में आग लगी हुई थी। आलिया पहले सभी से कहती थी कि वह उसका घर जला देगी, वह उसे मार डालेगी।

नरगिस फाखरी ने 2011 में आई फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर के साथ काम किया था।इन दिनों एक्ट्रेस हाउसफुल 5 की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वह अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडीस, टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और सोनम बाजवा भी नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts