Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 4 minutes

मुंबई2 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

अल्लू अर्जुन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा- द रूल रिलीज हो गई है। क्राइम और एक्शन थ्रिलर इस फिल्म की लेंथ है, 3 घंटे 20 मिनट। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है? पहली फिल्म में साधारण मजदूर रहा पुष्पा राज (अल्लू अर्जुन) अब लाल चंदन की लकड़ियां सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा स्मगलर हो गया है। वह हजारों करोड़ों की डील करता है। जाहिर सी बात है कि उसके दुश्मन भी बढ़ गए हैं। एसपी भंवर सिंह शेखावत (फहाद फासिल) पिछली बार हुए अपमान को अब तक भूल नहीं पाया है। वह आए दिन पुष्पा और उसके सहयोगियों के खिलाफ अभियान छेड़ता रहता है।

इन सब के बीच पुष्पा का स्वैग और ज्यादा बढ़ गया है। वह अपने आत्मसम्मान के लिए किसी भी कीमत पर कुछ भी करने को तैयार रहता है। इतना ही नहीं, प्रदेश का मुख्यमंत्री उसके साथ फोटो खिंचाने को मना करता है तो वह पैसे और पावर का इस्तेमाल करके तख्तापलट कर देता है।

पुष्पा इस बार 5000 करोड़ में चंदन की लकड़ियों का सबसे बड़ा डील करता है। उसे सारा माल विदेश भिजवाना रहता है, लेकिन उसकी राह में भंवर सिंह शेखावत सबसे बड़ा रोड़ा बनता है। अब पुष्पा अपना माल भंवर से बचा पाता है कि नहीं, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

इन सब के अलावा पुष्पा की पर्सनल लाइफ में भी बहुत कुछ चलता रहता है। पुष्पा का भाई मोहन अभी भी उसे नाजायज कहकर ताने मारता है। हालांकि, अंत में कुछ ऐसा होता है कि मोहन की आंखें खुल जाती हैं और वह पुष्पा से माफी मांग लेता है।

ढाई हफ्ते पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।

ढाई हफ्ते पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है? जाहिर सी बात है कि पूरी फिल्म में दो ही कलाकार दिखाई देंगे। पहले अल्लू अर्जुन और दूसरे फहाद फासिल। अल्लू अर्जुन ने गजब की एक्टिंग की है। कुछ सीन्स तो रौंगटे खड़े करने वाले हैं। उनके ऊपर पुष्पा का स्वैग खूब जंचता है।

डांस और एक्शन की जितनी तारीफ की जाए कम है। इस बार अल्लू अर्जुन ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो शायद कभी नहीं किया होगा। साड़ी पहनकर उन्होंने पर्दे पर जो मारधाड़ किया है, ऐसा शायद कम ही देखा गया है।

साथ ही, फहाद फासिल भले ही निगेटिव भूमिका में हैं, लेकिन उनका नटखट अंदाज खूब रास आया है। कभी गुस्सा तो कभी मजाक, उनके फेस एक्सप्रेशन भी गजब के लगे हैं। अल्लू अर्जुन के साथ उनका फेस ऑफ और नोकझोंक देखकर मजा आएगा।

यहां रश्मिका मंदाना की भी बात करनी जरूरी है। उन्हें इस बार पिछली बार से ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला है। उन्होंने अपने रोल के साथ न्याय भी किया है।

रश्मिका मंदाना पुष्पा की पत्नी यानी श्रीवल्ली के किरदार में हैं।

रश्मिका मंदाना पुष्पा की पत्नी यानी श्रीवल्ली के किरदार में हैं।

डायरेक्शन कैसा है? फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन दोनों सुकुमार ने किए हैं। सुकुमार ने अल्लू अर्जुन से जितना बेहतर काम हो सकता था, उतना निकलवाया है। बल्कि ज्यादा ही निकलवा लिया है।

कहानी बिल्कुल फ्रेश है, साथ ही दिलचस्प तरीके से गढ़ी भी गई है। एक्शन सीन्स कमाल के हैं। डायलॉग्स भी अच्छे लिखे गए हैं। हालांकि कुछ कमियां रह गई हैं। अंत में फिल्म को बेवजह खींचा गया है। आराम से 20 से 25 मिनट ट्रिम किए जा सकते थे। फिल्म को क्रिस्प बनाने में सुकुमार इस बार थोड़ा चूक गए।

यहां फिल्म के सिनेमैटोग्राफर की भी तारीफ बनती है। उन्होंने लोकेशंस और एक्शन सीक्वेंस को जिस लार्जर दैन लाइफ अंदाज में दिखाया है, इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है? पिछली फिल्म के मुकाबले इस बार गाने काफी ज्यादा सस्ते हैं। पिछली फिल्म में सामंथा ने ‘ऊ अंटवा’ से जो स्टैंडर्ड बनाया था, वह यहां पूरी तरह रसातल में जाता दिखा है।

गाने ज्यादा हैं, लेकिन एक भी झूमने लायक नहीं हैं। बस एक दो सॉन्ग्स में अल्लू अर्जुन और रश्मिका के डांस ने थोड़ा बहुत सहने लायक बना दिया है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि फिल्म के गाने कमजोर कड़ी हैं।

फिल्म के एक गाने में अल्लू अर्जुन देवी के रूप में डांस करते नजर आए।

फिल्म के एक गाने में अल्लू अर्जुन देवी के रूप में डांस करते नजर आए।

फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं? फिल्म एक बार देखने लायक जरूर है। एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तब तो आंख बंद करके जाना चाहिए। एक्शन ऐसा है जिसे देख मुंह खुला रह सकता है। हां, गलती से लॉजिक मत ढूंढिएगा। बाकी जिन्हें पहले वाली पुष्पा अच्छी लगी है, उन्हें इस बार भी मजा आने वाला है। बस अंत में थोड़ा धैर्य जवाब दे सकता है।

एक बात और, क्लाईमैक्स में पुष्पा-3 को लेकर भी अपडेट दिया गया है। ऐसा लगता है कि अगली बार कुछ नए कैरेक्टर्स देखने को मिल सकते हैं।

———————

पुष्पा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..

हैदराबाद में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़:1 महिला की मौत, 3 घायल

हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 1 महिला की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए अल्लू अर्जुन आए थे। थिएटर के बाहर आरटीसी एक्स रोड पर इकट्ठा हुए फैंस अल्लू अर्जून से मिलना चाहते थे। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts