Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 3 minutes

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

करीना और करिश्मा कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी शनिवार यानी 23 नवंबर को हुई थी। इस मौके पर कपूर परिवार मौजूद रहा।

अब इस सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जहां करीना अपनी नई भाभी अलेखा की आरती उतारते नजर आईं, वहीं रणबीर और करिश्मा ने अलेखा को टीका लगाया।

एक झलक सेरेमनी की खास तस्वीरों पर…

आदर जैन और अलेखा के साथ मस्ती करती दिखीं करीना।

आदर जैन और अलेखा के साथ मस्ती करती दिखीं करीना।

रणबीर ने अलेखा को टीका लगाया।

रणबीर ने अलेखा को टीका लगाया।

अलेखा को टीका लगातीं करिश्मा कपूर।

अलेखा को टीका लगातीं करिश्मा कपूर।

फैमिली मेंबर्स के साथ ग्रुप सेल्फी लेते हुए करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और आदर जैन।

फैमिली मेंबर्स के साथ ग्रुप सेल्फी लेते हुए करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और आदर जैन।

इस मौके पर पूरे परिवार ने एक साथ फोटो क्लिक कराई।

इस मौके पर पूरे परिवार ने एक साथ फोटो क्लिक कराई।

मंगेतर अलेखा के साथ पोज देते आदर जैन।

मंगेतर अलेखा के साथ पोज देते आदर जैन।

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन को अलेखा आडवाणी के साथ पहली बार करीना की दिवाली पार्टी में देखा गया था। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही आदर ने एक पोस्ट के जरिए अलेखा के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अलेखा का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- मेरी जिंदगी की रोशनी।

राज कपूर के नाती हैं आदर जैन आदर रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। रीमा जैन दिवंगत राज कपूर की बेटी हैं। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के नाते उनका रुझान भी हमेशा फिल्मों की तरफ रहा और एक्टिंग की ही करियर ऑप्शन के तौर पर चुना।आदर ने 2017 में कैदी बैंड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो फिल्म मोगुल और हैलो चार्ली में दिखे। हालांकि आदर की तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है।

तारा सुतारिया के साथ 4 साल रिलेशनशिप में थे आदर अलेखा से पहले आदर जैन का नाम एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ जुड़ा था। दोनों करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में थे फिर उनका ब्रेकअप हो गया था। आदर और तारा की मुलाकात दिवाली पार्टी पर हुई थी। दोनों कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे, इसके बाद अक्सर कई मौकों पर कपल को साथ स्पॉट किया गया। रिलेशनशिप के रूमर्स के बाद से ही तारा कपूर फैमिली के साथ हर छोटे बड़े फंक्शन में शामिल हुआ करती थीं। लेकिन कुछ समय बाद तारा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिलहाल सिंगल और किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।

गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं आदर जैन

रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आते ही एक्टर आदर जैन को गूगल पर सर्च किया गया। वो गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं।

सोर्स- Google Trends

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts