Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 3 minutes

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा को फैन रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में जमानत मिल गई है। शुक्रवार को कर्नाटका हाईकोर्ट ने दार्शन और उनकी साथी पवित्रा गौड़ा को जमानत दी। दोनों इस मामले के मुख्य आरोपी हैं।

जानें पूरा मामला? दरअसल, कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा पर फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप है। रेणुकास्वामी की लाश 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके के एक अपार्टमेंट के पास मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

इसके बाद 11 जून को दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा की गिरफ्तारी की गई। पुलिस इस मामले में अब तक दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पवित्रा गौड़ा और दर्शन।

पवित्रा गौड़ा और दर्शन।

11 जून से ही जेल में बंद दर्शन पुलिस इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, 33 साल का मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजता था रेणुकास्वामी इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।

मृतक रेणुकास्वामी की यह तस्वीर वायरल हुई। दावा किया गया था यह उसकी मौत से पहले की तस्वीर थी।

मृतक रेणुकास्वामी की यह तस्वीर वायरल हुई। दावा किया गया था यह उसकी मौत से पहले की तस्वीर थी।

पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।

—————-

इससे जुड़ी खबर भी पढ़िए..

1. कन्नड़ स्टार दर्शन को जेल में घर का खाना चाहिए:हाईकोर्ट में लगाई याचिका, बोले-जेल के खाने से वजन कम हुआ, फूड पॉइजनिंग-डायरिया की परेशानी हुई

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों फैन रेणुकास्वामी के मर्डर केस में जेल में बंद हैं। उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए ये गुजारिश की है कि उन्हें जेल में घर का बना खाना खाने की इजाजत दी जाए। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts