Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 2 minutes

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने बेंगलुरु में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस पर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि 99 परसेंट शादी में पुरुषों की गलती होती है।

अतुल सुभाष सुसाइड केस पर बोलीं कंगना

अतुल सुभाष के सुसाइड केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट का बयान सामने आया है। एक्ट्रेस ने कहा कि इस केस का रिव्यू तो होना ही चाहिए, साथ ही इस तरह की घटना से निपटने के लिए एक अलग बॉडी भी बनानी चाहिए।

ऐसे केस से देश शॉक्ड है- कंगना

एक्ट्रेस ने आगे कहा- देश शॉक्ड है। सुभाष का वो वीडिया दिल दहलाने वाला है। शादी जब तक हमारी भारतीय परंपरा से जुड़ी हुई है, तब तक ठीक है। लेकिन जो कम्युनिजम, सोशलिज्म और एक तरह से निंदनीय फेमनिज्म का कीड़ा है इसमें, वो दिक्कत वाली बात है।

लोगों ने शादी को धंधा बना लिया है- कंगना

कंगना रनोट ने कहा कि अगर लोग शादी को एक धंधा बना लेंगे, तो दिक्कत होगी। अतुल सुभाष से करोड़ों रुपए मांगे जा रहे थे, जो उसकी कैपिसिटी से बाहर था। ये निंदनीय है। युवाओं पर इस तरह का बोझ नहीं होना चाहिए। जो उनकी सैलरी थी, वो उससे तीन गुना चार गुना ज्यादा प्रोवाइड करा रहे थे। फिर भी उनसे और पैसों की मांग की जा रही थी। जिसके प्रेशर में उन्होंने सुसाइड किया।

99 फीसदी पुरुषों की ही गलती होती है- कंगना

कंगना रनोट ने ये भी कहा कि एक गलत महिला का उदाहरण लेकर जितनी महिलाओं को हर दिन प्रताड़ित किया जा रहा है, हम उसे नहीं झुठला सकते। 99 फीसदी शादी में पुरुषों की ही गलती होती है, इसलिए ऐसी गलतियां हो जाती हैं।

क्या है पूरा मामला

बिहार के निवासी अतुल सुभाष ने बेंगलुरु के मराठाहल्ली स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। 34 साल के अतुल सुभाष बेंगलुरु सिटी में एक प्राइवेट फर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डीजीएम के पद पर काम कर रहे थे। सुसाइड से पहले उन्होंने 24 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। अतुल ने ये भी कहा कि उनकी पत्नी ने सेटलमेंट के लिए 3 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। जबकि बच्चे की देखभाल और मेनटेनेंस के लिए अलग से रकम मांगी गई थी। अतुल सुभाष ने अपने लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने अपने वीडियो मैसेज में X के मालिक एलन मस्क और अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप को भी टैग किया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts