Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 3 minutes

8 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

इंसान की हैवानियत इस कदर बढ़ चुकी है कि अब जानवरों से भी रेप जैसे जघन्य अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में मुंबई के सटे नायगांव में डेढ़ महीने के कुत्ते के साथ रेप की घटना समाने आई है। इस बात का खुलासा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान किया।

जया भट्टाचार्य ने बताया- हमारा एक डॉग रेस्क्यू एनजीओ है। पिछले गुरुवार को नायगांव से एक लड़की का फोन आया। उसने बताया कि नायगांव के पास टिमरी गांव के एक चाल में तीन दिन से लगातार 24 साल का एक युवक डेढ़ महीने के कुत्ते से रेप कर रहा है।

उस लड़की ने बताया कि उस युवक की ऐसी घिनौनी हरकत देखकर पहले उसकी मां से इसके बारे में शिकायत की। लड़के की मां ने अपने ही बेटे का सपोर्ट करते हुए कहा कि जो करना कर लो। मैं अपने बेटे को मेंटली चैलेंज्ड बताकर छुड़ा लूंगी।

जया भट्टाचार्य ने आगे बताया- यह घटना पिछले गुरुवार की शाम की है। शुक्रवार को जब हम लोग इसकी शिकायत करने नायगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि उस लड़के ने शिकायत करने वाली लड़की को धमकाया था। वह लड़की अकेली ही नायगांव में रहती है। अपराधी लड़के ने उस लड़की को धमकाया कि अगर इसकी शिकायत कहीं भी की तो वह उसके और उसकी मां के साथ भी वैसा ही बुरा बर्ताव करेगा। यहां तक कि जिन 10 कुत्तों को खाना खिलाती है उन सबको जहर दे देगा।

हमने नायगांव पुलिस स्टेशन मे FIR दर्ज कराई है, लेकिन इसके बावजूद अपराधी को छोड़ दिया गया है। अभी हम चार्जशीट का इंतजार कर रहे हैं। उसे हम ऐसे छोड़ने के मूड में नहीं है। यह केवल इस पपी (कुत्ते)के बारे में नहीं है,बल्कि उन सभी मूक प्राणियों के बारे में है, जो केवल कुछ महीने के हैं, जो अपना दर्द बयां नहीं कर सकते, जो अपना बचाव नहीं कर सकते। मैं पपी को अपने घर लेकर आई हूं। मेरी दोस्त जानवरों की डॉक्टर हैं, वो पपी का इलाज कर रही हैं।

हम न्याय की मांग करते हैं और हम इसे जल्द से जल्द चाहते हैं, इससे पहले कि देश बर्बाद हो जाए। आज समाज इतना विकृत हो चुका है कि इंसान और जानवरों को भी नहीं छोड़ रहा है। यह विकृत मानसिकता अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है।

एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने जया भट्टाचार्य की बात का समर्थन करते हुए पपी के बारे में कहा कि मैं उसके लिए एक सुरक्षित और प्यार भरा घर ढूंढने में मदद करना चाहूंगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts