Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 3 minutes

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म ‘इशकजादे’ से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया। फिल्म में एक्टर के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल नजर में आई थीं। हालांकि, अर्जुन उनकी कास्टिंग से खुश से नहीं थे। एक्टर ने कहा- परिणीति मुझे ज्यादा बोलने वाली लड़की लगती थीं इसलिए मैं नहीं चाहता था कि उनको कास्ट किया जाए।

अर्जुन बोले- परिणीति की रीडिंग भी खराब थी

अर्जुन कपूर ने मैशेबल इंडिया से बातचीत में कहा- जब फिल्म के लिए परिणीति की कास्टिंग हुई तो मैं बिल्कुल खुश नहीं था। मैं उनकी कास्टिंग के अगेंस्ट था क्योंकि वो बहुत ज्यादा बात करती थी और उनकी रीडिंग भी खराब थी।

अर्जुन ने आगे कहा- जैसे ही परिणीति आईं तो मैंने एक जोक सुनाया। लेकिन उस पर हंसने की जगह परिणीति ने जेन-जी लोगों की तरह कहा- LOL, मैंने सोचा कि क्या ये इस बात पर सिर्फ हंस नहीं सकती थीं। ये चैट तो है नहीं कि LOL बोल दिया। तो तब से वो मुझे इरिटेटिंग लगने लगी थीं।

फिल्म इशकजादे में परिणीति और अर्जुन

फिल्म इशकजादे में परिणीति और अर्जुन

जेन-जी की तरह करती थीं बात- अर्जुन

अर्जुन ने आगे बताया कि परिणीति चैट पर इमोजी में बात करती थीं, वो मैसेज करते टाइम जेन-जी की तरह बहुत ज्यादा इमोजी का यूज करती थीं। जिसकी वजह से मुझे लगने लगा था कि वो सीरियस नहीं हैं।

अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘मैं 6 महीने से वेट कर रहा था कि मेरी फिल्म की जोया (इशकजादे में परिणीति के किरदार का नाम) मिल जाए, लेकिन जोया सेट पर आकर LOL-LOL कर रही थी। मुझे लगा मेरा करियर खत्म हो गया। ये लड़की फिल्म में इंटरेस्टिड नहीं है।

मैंने परिणीति की एक्टिंग को भी जज कर लिया था। मैंने सोचा कि ये अभी आई हैं, पहले यशराज फिल्म्स में काम करती थीं, फिर रणवीर सिंह के साथ एक मूवी मिल गई तो खुद को बड़ी स्टार समझ रही हैं।

परिणीति के स्किल्स देखकर हैरान था- अर्जुन

अर्जुन कपूर ने कहा- जब मॉक शूट हुआ तो मैं शॉक्ड रह गया। परिणीति के स्किल्स देखकर मैं मेरी महीनों तक याद की हुई लाइन्स और एक्टिंग भूल गया था। जब शूट शुरू हुआ तो मैंने परिणीति की आंखों में एक चमक देखी थी। तब मुझे लगा ये कर लेगी।

अर्जुन कपूर ने फिल्म सिंघम अगेन में विलेन का रोल निभाया।

अर्जुन कपूर ने फिल्म सिंघम अगेन में विलेन का रोल निभाया।

सिंघम अगेन में विलेन का रोल निभाया

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। फिल्म में वह विलेन के रोल में नजर आए थे। वहीं, इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में दिखे थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts