Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 2 minutes

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कुछ टाइम पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपना ब्रेकअप ऑफिशियली अनाउंस किया था। इस दौरान एक्टर ने खुद को सिंगल बताया था। हाल ही में एक्टर ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को देर रात मेसेज किए थे।

मैंने अपनी एक्स को लेटनाइट टेक्स्ट भेजा है- अर्जुन

अर्जुन कपूर से मैशेबल इंडिया के इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने अपनी किसी फ्रेंड या एक्स-गर्लफेंड को लेट नाइट टेक्स्ट किया है? अर्जुन ने सवाल का जवाब देते हुए एक्सेप्ट किया और कहा कि हां उन्होंने ऐसा किया है। उन्होंने कहा, मैंने लेटनाइट अपनी एक्स को टेक्सट किया है। इस दौरान अर्जुन ने ऑडियंस को अड्रेस करते हुए मजाक में कहा, ‘इधर कौन है, जो झूठ बोल रहा है कि उसने कभी एक्स-गर्लफेंड को मेसेज नहीं किया है?’

अभी सिंगल हूं- अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ को प्रमोट करते हुए अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताया था। अर्जुन ने राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में ये कन्फर्म किया था कि वो अब सिंगल हैं। अर्जुन ने पैपराजी से कहा थी- अभी सिंगल हूं मैं, रिलैक्स।

कुछ दिन पहले मलाइका ने भी किया था पोस्ट

कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फनी पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया। इस पोस्ट में तीन ऑप्शंस लिखे थे: रिलेशनशिप, सिंगल, हेहेहे। वहीं, मलाइका ने इस पोस्ट पर ‘हेहेहे’ पर टिक किया। इसके बाद से ही यूजर्स का कहना है कि इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताया है।

6 साल तक किया एक-दूसरे को डेट

बता दें, अर्जुन और मलाइका ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और साल 2019 में सोशल मीडिया पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। इसके बाद से दोनों पार्टियों में, डिनर, आउटिंग पर और वकेशन पर भी साथ दिखते थे। दोनों ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts