Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 2 minutes

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान का पत्नी सायरा बानो से जब से तलाक की खबरें आईं हैं, सोशल मीडिया पर उनके बारे में तरह- तरह की बातें लिखी जा रही हैं। इसे देखते हुए रहमान ने लीगल एक्शन लिया है। उन्होंने एक एडवायजरी जारी की है, जिसमें उनकी शादी और तलाक पर किए आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने को कहा गया है।

एआर रहमान ने सभी बदनाम करने वालों को कानूनी नोटिस भेजा है। जिसमें सभी यूट्यूब चैनलों से उनके और उनकी बेसिस्ट मोहिनी डे के कथित अफेयर के वीडियो हटाने के लिए कहा गया है।

एआर रहमान ने पोस्ट शेयर करते हुए पत्नी सायरा बानो से अलग होने की बात कही थी। इसके बाद मोहिनी डे के साथ उनके लिंकअप और अफेयर की खबरें उड़ने लगी। मोहिनी डे ने सोशल मीडिया पर अपने और एआर रहमान के तलाक को जोड़े जाने पर प्रतिक्रिया दी थी और इन सभी पोस्ट्स को बकवास बताते हुए इसकी आलोचना की थी।

एआर रहमान के तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अगले 24 घंटे के टाइम ड्यूरेशन के अंदर आपत्तिजनक कंटेंट हटा लें। अगर आपत्तिजनक कंटेंट नहीं हटाया गया तो भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 356 के तहत आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसी परिस्थिति में उक्त अधिनियम की धारा 356 (2) के तहत न्यायालय द्वारा निर्धारित जुर्माने के साथ दो साल तक की सजा हो सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts