Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 2 minutes

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘गदर 2’ 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘गदर 2’ के क्लाइमैक्स को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के क्लाइमैक्स में उनका मुख्य रोल था, लेकिन आखिरी वक्त में उन्हें बिना बताए बदलाव कर दिया गया।

दरअसल, एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूट्यूब का लिंक शेयर किया और लिखा, ‘क्या यह सच है कि गदर 2 में सकीना का किरदार विलेन को मारने वाला था?’ इस पर अमीषा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘हां, निर्देशक अनिल जी ने मुझसे कहा था कि क्लाइमैक्स में सकीना विलेन को मारेगी। लेकिन क्लाइमैक्स मेरी जानकारी के बिना बदल दिया गया।’

अमीषा ने आगे लिखा, ‘हालांकि, अब जो हुआ सो हुआ। अनिल जी मेरे परिवार जैसे हैं, और मुझे यकीन है कि उन्हें भी इसका अफसोस होगा। ‘गदर 2’ ने तो पहले ही इतिहास रच दिया है। अब आगे बढ़ने का वक्त है।’

बता दें कि, इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने कहा था, ‘शूटिंग के दौरान ज्यादातर समय मैं अनिल शर्मा से बात नहीं करती थी। मुझे जो कुछ भी बताना होता था, वो मुझे उनके असिस्टेंट डायरेक्टर के माध्यम से ही बताया जाता था। हमारे बीच क्रिएटिव डिफरेंस होते थे और यह सिलसिला चलता रहा। हम लड़ते थे और फिर सुलह कर लेते थे।’

2023 में रिलीज हुई थी गदर-2 बता दें, ‘गदर 2’ 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। यह साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts