Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 4 minutes

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस 18 का आज ग्रैंड फिनाले है। शो के होस्ट सलमान खान कुछ ही घंटों में विजेता का नाम घोषित करेंगे। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि विवियन डीसेना, चुम दारंग, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, करणवीर मेहरा और ईशा सिंह में से कौन बिग बॉस 18 का विजेता बनता है। वहीं, बिग बॉस 18 का खिताब जीतने वाले को 50 लाख कैश और चमचमाती ट्रॉफी भी मिलेगी।

बिग बॉस 18 को रवि किशन ने भी किया था होस्ट

रवि किशन ने बिग बॉस 18 का एक स्पेशल सेगमेंट शूट किया था, जिसे हाय दईया, रवि भैया के साथ गर्दा उड़ा देंगे नाम दिया गया था। जबकि एकता कपूर भी इसी शो का एक सेगमेंट होस्ट कर चुकी हैं।

बिग बॉस से जुड़े अब तक के सबसे बड़े विवाद बिग बॉस शो को टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो माना जाता है। यह शो प्यार, दोस्ती और झगड़ों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं बिग बॉस से जुड़े अब तक के सबसे बड़े विवाद कौन से रहे हैं।

विवाद 1- फैशन डिजायनर इमाम सिद्दीकी ने बिग बॉस 6 में हिस्सा लिया था। बिग बॉस के दौरान इमाम ने आशका गोडारिया को डराने की कोशिश की थी। साथ ही सलमान खान के साथ भी बत्तमीजी पर उतर आए थे।

विवाद 2- एक्ट्रेस राखी सावंत बिग बॉस के बहुत से सीजन में नजर आ चुकी हैं। एक बार उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वह घर में खाने को जुराब में छुपाकर रखती थीं। साथ ही एक बार उन्होंने अपनी कॉफी में थूक भी दिया था, ताकि कोई और पी ना पाए।

विवाद 3- स्वामी ओम ने बिग बॉस 10 में नजर आए थे। स्वामी ओम ने घरवालों के ऊपर पेशाब फेंक दिया था, जिसके बाद उन्हें थप्पड़ भी पड़ा था।

विवाद 4- डॉली बिंद्रा ने बिग बॉस 4 में हिस्सा लिया था। शो के दौरान उन्होंने एक बार श्वेता तिवारी पर हाथ उठाया था। साथ भी वह घरवालों को वह गाली भी देती थीं।

विवाद 5- प्रियंका जग्गा ने बिग बॉस 10 में नजर आई थीं। यह कंटेस्टेंट के साथ काफी बुरा व्यवहार करती थीं। इन्हीं वजहों के चलते खुद सलमान खान ने प्रियंका को शो से बाहर कर दिया था।

2021 में शुरू हुआ था बिग बॉस ओटीटी

बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत 8 अगस्त 2021 से हुई थी। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया था। दिव्या अग्रवाल जीती थीं। उन्हें 25 लाख रुपए ईनाम के तौर पर मिले थे।

बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन 17 जून, 2023 को शुरू हुआ था। इस सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव इसके विनर बने थे। उन्हें बिग बॉस की तरफ से 25 लाख रुपए कैश और एक चमचमाती ट्रॉफी मिली। एल्विश यादव, बिग बॉस के इतिहास के पहले कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर शो जीता था।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का प्रीमियर 21 जून, 2024 को हुआ था। इसे अनिल कपूर ने होस्ट किया था। मॉडल और एक्ट्रेस सना मकबूल विनर बनी थीं। विनर के तौर पर सना को ट्रॉफी और 25 लाख रुपए मिले थे।

नीदरलैंड से आया शो का कॉन्सेप्ट, सलमान के आने के बाद मिली तगड़ी TRP

बिग बॉस का कॉन्सेप्ट नीदरलैंड के शो बिग ब्रदर से लिया गया है। 3 नवंबर 2006 को भारत में इसका पहला एपिसोड ऑन एयर हुआ। पहले सीजन के होस्ट अरशद वारसी थे। दूसरा सीजन 17 अगस्त 2008 से टेलिकास्ट होना शुरू हुआ। इसे शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। शिल्पा बिग ब्रदर की भी विनर रह चुकी थीं।

तीसरा सीजन अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। हालांकि, इन तीनों सीजन को उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई। चौथे सीजन में सलमान खान ने बतौर होस्ट एंट्री ली। उनके अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शो को खूब TRP मिलने लगी। अब तक कुल 17 सीजन टेलिकास्ट हो चुके हैं। इस वक्त 18वां सीजन ऑन एयर है।

घर में लगे कैमरों को बाहर से कंट्रोल किया जाता है, इसके लिए अलग टीम बैठती है

एक टीम RCO (रिमोट कंट्रोल ऑपरेटर) की होती है। इनका काम घर के अंदर लगे कैमरों को रिमोट से मैनेज करना होता है। इन कैमरों को फिजिकली कोई टच नहीं कर सकता। ये सारे कैमरे बाहर से कंट्रोल किए जाते हैं।

घर में 100 से ज्यादा ऐसे कैमरे लगे होते हैं। एक PCR रूम भी है। जितने कैमरे हैं, उतने ही मॉनिटर भी लगे हुए हैं। PCR रूम में बैठे लोग देखते रहते हैं कि घर में हर वक्त क्या चल रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts