Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 3 minutes

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

29 नवंबर को पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा- शिल्पा शेट्टी के घर में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट का छापा पड़ा था। राज कुंद्रा के दफ्तर में भी छापेमारी हुई थी। हालांकि अब इस मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम आने पर राज कुंद्रा ने भड़ककर एक स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने कहा है कि बार-बार पत्नी का नाम घसीटा जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज कुंद्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें लिखा है, उनके लिए जिसका इससे संबंध हो। मीडिया को ड्रामा करने का शौक है, तो चलिए रिकॉर्ड बनाते हैं। मैं पिछले 4 सालों से चल रही जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा हूं। जहां तक सहयोगियों के दावे, पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग का सवाल है, तो बस इतना ही कहना चाहिए कि किसी भी लेवल की सनसनीखेज बातें विश्वास को धूमिल नहीं करेंगी। आखिर में न्याय की जीत होगी।

आगे राज कुंद्रा लिखते हैं, मीडिया के लिए नोट, मेरी वाइफ का नाम बार-बार इस मामले में घसीटना जिससे उसका कोई लेना-देना नहीं अस्वीकार्य है। प्लीज सीमाओं का सम्मान करें।

शिल्पा के वकील ने कहा था- मेरी क्लाइंट का मामले से कोई लेना-देना नहीं

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर में रेड पड़ने के कुछ समय बाद एक्ट्रेस के वकील प्रशांत पाटिल ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, मीडिया में खबरें हैं कि मेरी मुवक्किल मिसेज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। ये खबरें सच नहीं हैं और मिसलीडिंग हैं। उनका इस केस से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि ये मामला राज कुंद्रा पर चल रहे केस से जुड़ा है, वो सच्चाई सामने लाने में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

प्रशांत ने कहा है, हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम, फोटो या वीडियो इस्तेमाल न किया जाए, क्योंकि उनका मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

बताते चलें कि राज कुंद्रा बीते कई सालों से पोर्नोग्राफी केस में फंसे हुए हैं। आरोप हैं कि राज कुंद्रा पोर्न फिल्मों का प्रोडक्शन करवाते हैं और उसे अपनी एप हॉटशॉट के जरिए लोगों तक पहुंचाते हैं। उनकी ये एप पहले गूगल और एपल में उपलब्ध थी, हालांकि 2021 में उनके खिलाफ केस होने के बाद इसे हटा दिया गया था। इस मामले में राज कुंद्रा की जुलाई 2021 में गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

राज कुंद्रा को 63 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। उन्हें जमानत जरूर मिली है, लेकिन केस अब भी जारी है।

…………………………………..

इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए-

पिता बस कंडक्टर, मां दुकान में हेल्पर थीं:राज कुंद्रा ने शॉल बेचकर करोड़ों कमाए; शिल्पा से शादी और पोर्नोग्राफी के आरोपों की कहानी

राज कुंद्रा की जिंदगी किसी थ्रिलर ड्रामा फिल्म की तरह है। राज के पेरेंट्स पंजाब से लंदन गए थे। पिता बस में कंडक्टरी करते, मां भी एक दुकान में काम करतीं। फिर राज कुंद्रा ने इतना जल्दी करोड़ों का बिजनेस कैसे खड़ा किया, शिल्पा से कैसे मिले और तमाम विवादों से घिरते हुए जेल कैसे पहुंचे? पूरी खबर पढ़िए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts