Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 3 minutes

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ जहां उनके और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें हैं, वहीं अब एक्ट्रेस और उनकी भाभी श्रीमा राय के बीच भी खटपट की खबरें सामने आ रही हैं, जिसका अंदाजा लोगों ने श्रीमा राय के एक कमेंट से लगाया है। इसके बाद से ही फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं कि क्या भाभी और ननद के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है?

ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा का कमेंट वायरल दरअसल, कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपने ससुराल वालों के साथ नजर आ रही थीं। लेकिन उस तस्वीर में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या नहीं थीं। इस पर एक यूजर ने श्रीमा राय से सवाल किया कि वह कभी ऐश्वर्या और आराध्या के साथ फोटो क्यों नहीं शेयर करतीं। इसका जवाब देते हुए श्रीमा ने लिखा, ‘आप उनकी सभी तस्वीरें देखने के लिए उनके इंस्टा अकाउंट पर जा सकते हैं और वहां आपको सिर्फ उनकी तस्वीरें मिलेंगी। हमारी एक भी तस्वीर नहीं मिलेगी। इससे आपको संतुष्टि मिलनी चाहिए।’

ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय का कमेंट

ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय का कमेंट

आपको उनसे जलन है- यूजर इसके बाद यूजर ने जवाब में लिखा, ‘ओह, तो आपको उनसे जलन है। अच्छी बात है। हां, मैं उनका डाई हार्ड फैन हूं।’

यूजर ने दिया रिएक्शन

यूजर ने दिया रिएक्शन

फैंस बोले- भाभी-ननद के बीच कुछ ठीक नहीं वहीं, श्रीमा राय के कमेंट पर उस वक्त तो किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन अब उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद से ही फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं कि क्या ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी भाभी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

परिवार का करीबी सूत्र बोला- तलाक की खबरें अफवाह कुछ दिन पहले कई रिपोर्ट्स में अभिषेक और एक्ट्रेस निमृत कौर की लिंकअप की खबरों का जिक्र था। इस पर एक्टर के करीबी सूत्र का कहना था कि यह सारी बातें महज अफवाह हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय तलाक नहीं ले रहे हैं। अभिषेक इस मुद्दे पर सफाई इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने के लिए कहा गया है।

कैसे तलाक की खबरों ने पकड़ा तूल? जुलाई में अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ अनंत-राधिका की शादी का हिस्सा बने थे। रेड कार्पेट पर अभिषेक का पूरा परिवार मौजूद था, हालांकि उस समय ऐश्वर्या और बेटी आराध्या उनके साथ नहीं थीं। अभिषेक के पहुंचने के कुछ समय बाद ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर बेटी के साथ पहुंचीं और पैपराजी को पोज दिए। अलग-अलग एंट्री लेने के साथ-साथ वो पूरी शादी में साथ नहीं दिखे। इसके बाद ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ वैकेशन पर गई थीं, तब भी उनके साथ अभिषेक मौजूद नहीं थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts