Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 3 minutes

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ अर्जुन कपूर अपने टूटे रिश्ते और मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) को लेकर बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर मलाइका ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताया।

मलाइका ने की सोशल मीडिया पोस्ट मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फनी पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया। इस पोस्ट में तीन ऑप्शंस लिखे थे: रिलेशनशिप, सिंगल, हेहेहे। वहीं, मलाइका ने इस पोस्ट पर ‘हेहेहे’ पर टिक किया। इसके बास से ही यूजर्स का कहना है कि इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताया है।

इससे पहले भी मलाइका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने हैप्पी नेस का असली मतलब बताया था। एक्ट्रेस ने लिखा था हैप्पी नेस का सीक्रेट यही है कि आप चाहें कितना भी अजीब बन जाओ, गलत लोग पार्टी छोड़ देंगे और सही लोग डांस में शामिल होंगे।

अर्जुन कपूर ने किया था ब्रेकअप अनाउंस अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा के साथ अपना ब्रेकअप ऑफिशियली अनाउंस किया था। मलाइका के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद से अर्जुन सिंगल है। हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में ब्रेकअप, डिप्रेशन, फेलियर्स और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर पर बात की।

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन ने कहा था, ‘मुझे ऐसा लगता है कि मुझे मेरा ध्यान रखने की जरूरत थी। सेल्फिश होने को गलत तरीके से देखा जाता है, लेकिन मैं सोचता हूं कि सेल्फिश होना गलत नहीं है। ऐसा नहीं है कि मैं सिर्फ अकेला था या कुछ, उस वक्त बस मेरी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। रिलेशनशिप और जिंदगी दोनों में उथल-पुथल मची हुई थी।’

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को किया था अनफॉलो बता दें, दोनों के ब्रेकअप की खबरें तब सुर्खियों में आईं जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन और उनके रिलेटिव्स को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। दोनों 2016 से रिलेशनशिप में थे।

———————–

इससे जुड़ी खबर पढ़ें…

1. सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में थे अर्जुन:मलाइका से ब्रेकअप के बाद अकेलेपन का शिकार हुए, बोले- सेल्फिश होना गलत नहीं

पिछले महीने अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपना ब्रेकअप ऑफिशियली अनाउंस किया था। मलाइका के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद से अर्जुन सिंगल है। सिंघम अंगेन उनके करियर की 20वीं फिल्म है। लेकिन इन दिनों अर्जुन ‘सिंघम अगेन’ की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में ब्रेकअप, डिप्रेशन, फेलियर्स और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर पर बात की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts