Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 3 minutes

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

करीना और करिश्मा कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी शनिवार यानी 23 नवंबर को हुई। इस मौके पर दोनों एक्ट्रेसेस के अलावा रणबीर कपूर, नीतू कपूर और बबीता कपूर को देखा गया। जहां करीना बहन की जिम्मेदारी निभाते नजर आईं, तो वहीं करिश्मा गिरते-गिरते बचीं।

रोका सेरेमनी के बाद अलेखा के साथ पोज देते आदर।

रोका सेरेमनी के बाद अलेखा के साथ पोज देते आदर।

ऑल ब्लैक ड्रेस में रणबीर ने एंट्री ली।

ऑल ब्लैक ड्रेस में रणबीर ने एंट्री ली।

मां नीतू कपूर के साथ पोज देते रणबीर।

मां नीतू कपूर के साथ पोज देते रणबीर।

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन को अलेखा आडवाणी के साथ पहली बार करीना की दिवाली पार्टी में देखा गया था। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही आदर ने एक पोस्ट के जरिए अलेखा के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अलेखा का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- मेरी जिंदगी की रोशनी।

राज कपूर के नाती हैं आदर जैन आदर रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। रीमा जैन दिवंगत राज कपूर की बेटी हैं। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के नाते उनका रुझान भी हमेशा फिल्मों की तरफ रहा और एक्टिंग की ही करियर ऑप्शन के तौर पर चुना।आदर ने 2017 में कैदी बैंड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो फिल्म मोगुल और हैलो चार्ली में दिखे। हालांकि आदर की तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है।

तारा सुतारिया के साथ 4 साल रिलेशनशिप में थे आदर ससे पहले आदर जैन का नाम एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ जुड़ा था। दोनों करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में थे फिर उनका ब्रेकअप हो गया था। आदर और तारा की मुलाकात दिवाली पार्टी पर हुई थी। दोनों कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे, इसके बाद अक्सर कई मौकों पर कपल को साथ स्पॉट किया गया। रिलेशनशिप के रूमर्स के बाद से ही तारा कपूर फैमिली के साथ हर छोटे बड़े फंक्शन में शामिल हुआ करती थीं। लेकिन कुछ समय बाद तारा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिलहाल सिंगल और किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts