Entertainment Bharat

Reading Time: 2 minutes

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सीढ़ियों पर फिसलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, विजय की टीम ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक्टर मुंबई में अपने सॉन्ग का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे।

विजय देवरकोंडा शुक्रवार को मुंबई के मिथिबाई कॉलेज पहुंचे थे, जहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने अपकमिंग सॉन्ग का प्रमोशन किया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद, जब विजय बाहर आ रहे थे, तो अचानक सीढ़ियों पर उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गए।

विजय देवरकोंडा सीढ़ियों पर फिसलते हुए नजर आए।

विजय देवरकोंडा सीढ़ियों पर फिसलते हुए नजर आए।

फैंस के साथ रूबरू हुए विजय देवरकोंडा।

फैंस के साथ रूबरू हुए विजय देवरकोंडा।

साहिबा सॉन्ग में नजर आएंगे विजय देवरकोंडा ​​​​​​​बता दें, विजय देवरकोंडा पहली बार हिंदी म्यूजिक वीडियो साहिबा में नजर आएंगे। इस गाने में उनके साथ जसलीन रॉयल और राधिका मदान भी दिखेंगी। कुछ दिन पहले ही, विजय और राधिका ने सोशल मीडिया पर इस म्यूजिक वीडियो की झलक फैंस के साथ शेयर की थी। साहिबा सॉन्ग का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts