Entertainment Bharat

Reading Time: 2 minutes

मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान कल यानी 2 नवंबर (शनिवार) को 59 साल के हो गए। बीती रात मुंबई के बांद्रा स्थित रंग मंदिर ऑडिटोरियम में फैंस ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसे SRK DAY का नाम दिया गया। शाहरुख ने फिल्म बादशाह के गाने पर दमदार एंट्री ली। इस दौरान उन्होंने कुछ फैंस से बातचीत भी की।

बता दें, शाहरुख खान के फैंस के लिए 2 नवंबर का दिन किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता। इस मौके पर देश के कोने-कोने से फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

जल्द फिल्म अनाउंस करेंगे शाहरुख शाहरुख खान ने इस इवेंट में कहा कि काफी सारे फैंस सोशल मीडिया पर पूछते हैं कि मेरी नई फिल्म कब अनाउंस होगी। याद रखना 100 सोनार की, एक लोहार की। आप लोग धैर्य रखिए फिल्म जल्द अनाउंस होगी।

शाहरुख बोले- तीनों बच्चों की लड़ाई हुई तो सुहाना का साथ दूंगा इवेंट में एक फैन ने पूछा कि जब शाहरुख के तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की लड़ाई होती है, तब वो किसकी साइड लेते हैं। जवाब में उन्होंने कहा- इसका जवाब देना बहुत मुश्किल है। पहली बात तो मेरे बच्चे लड़ते नहीं हैं। चलो अगर वे लड़ते भी हैं, तो मैं बेटी सुहाना की साइड लूंगा। महिलाएं या लड़कियां शक्ति की प्रतीक होती हैं। मैं इसी वजह से सुहाना की साइड लूंगा।

पत्नी गौरी ने जन्मदिन मनाते हुए तस्वीरें शेयर कीं गौरी ने शाहरुख के 59वें बर्थडे पर तस्वीरें शेयर की हैं। बीती रात फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में शाहरुख का जन्मदिन मनाया गया। तस्वीर में किंग खान की बेटी सुहाना भी नजर आईं।

शाहरुख खान से जुड़ी ये स्टोरी भी पढ़ें..

शाहरुख खान@59:आर्यन के जन्म पर गौरी की मौत का डर था, सुहाना को गाली देने वाले को पीटने पहुंचे

5 मार्च 2007 की बात है। शाहरुख खान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके पास कॉल आया, जिसमें कहा गया मन्नत के बाहर कुछ लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन कर पत्थर फेंक रहे हैं। 6 साल की बेटी सुहाना खान रो रही हैं और बेटा आर्यन डरा हुआ है। पत्नी गौरी घर में नहीं हैं, और बहन की तबीयत खराब है।

ये सुनते ही शाहरुख शूटिंग छोड़कर घर की तरफ रवाना हुए। पुलिस को इत्तला दी जा चुकी थी, जिससे शाहरुख के पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारियों पर काबू कर लिया गया था। पूरी खबर पढ़ें..

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts