गोल्न्डन टेंपल में अरदास करते रणबीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शनिवार की देर शाम गोल्डन टेंपल पहुंचे। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और अरदास की।
.
सफेद कुर्ता पायजामा में एक्टर रणवीर सिंह गोल्डन टेंपल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरबत के भले के लिए अरदास की। रणवीर सिंह के साथ उनकी सिक्योरिटी भी मौजूद थी हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की, लेकिन वो अपनी टीम के साथ लगातार बात कर रहे थे।

अरदास करते रणबीर सिंह और फोटो खिंचलते प्रशसंक
आधा घंटे तक गोल्डन टेंपल में रहे रण्बीर सिंह
रणवीर सिंह तकरीबन आधा घंटे तक गोल्डन टेंपल के अंदर रहे और उन्होंने पूरी परिक्रमा की। रणवीर सिंह गोल्डन टेंपल के अंदर गए और समय उन्होंने माथा टेका। जैसे ही रणवीर सिंह माथा टेकने के लिए वहां हलका झुके तो सामने से लोगों ने उनकी वीडियो ओर फोटो लेनी शुरू कर दी। इसके बाद बाहर आकर भी लोगों ने उनके साथ फोटोज खिंचवाई।

प्रसाद लेते रणबीर सिंह
पहली एनिवर्सरी पर आए थे माथा टेकने
इससे पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 2019 में अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी पर गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचे थे। उस दौरान उनके साथ दीपिका पादुकोण के अलावा उनकी फैमिली के और सदस्य भी साथ थे। इसके बाद अब उनकी शादी को 14 नवंबर 2024 को छह साल पूरे हो गए। वहीं, सितंबर में उनकी बेटी के जन्म के बाद रणवीर सिंह अब अकेले ही माथा टेकने और गुरु घर का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। रणवीर सिंह से पूरी श्रद्धा के साथ गुरु घर में नतमस्तक होकर आशीष झुकाया और अरदास की।