Entertainment Bharat

We Can Cover You
Reading Time: 3 minutes

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने तलाक की अफवाहों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस ने हैरेसमेंट को लेकर बात की। उन्होंने कहा, महिलाओं को हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, चुप नहीं रहना चाहिए।

हैरेसमेंट के खिलाफ बोलीं ऐश्वर्या

एश्वर्या राय ने एक ब्रांड से जुड़ी हुई हैं, और उसकी ब्रांड एम्बेस्डर हैं। उसी ब्रांड के लिए उन्होंने एक प्रमोशनल वीडियो बनाया है। लेकिन इसमें एक्ट्रेस प्रोडक्ट्स की नहीं, बल्कि हैरेसमेंट के बारे में बात कर रही हैं।

यह वीडियो ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है- महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ खड़े होइए। और कंपनी के ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़िए। क्योंकि महिलाएं मायने रखती हैं।

‘इज्जत से समझौता नहीं करना चाहिए’

ऐश्वर्या वीडियो में महिलाओं को हैरेसमेंट से डील करने को लिए मोटिवेट कर रही हैं। उन्होंने कहा- महिलाओं को हर मुश्किल का बाहदुरी से सिर उठाकर सामना करना चाहिए। महिलाओं को अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के साथ कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा, महिलाओं को मुश्किल समय में खुद पर ट्रस्ट करना चाहिए, खुद को शक की नजरों से नहीं देखना चाहिए। हैरेसमेंट के कारण महिलाओं को अपने पहनावे या लिपस्टिक को जिम्मेदार नहीं मानना चाहिए, क्योंकि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है।

फैंस ने दिया रिएक्शन

ऐश्वर्या के इस वीडियो पर लोगों ने रिएक्ट किया है। महिलाओं के सपोर्ट में बोलने के लिए सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए लिखा- ब्यूटी विथ ब्रेन, दूसरे ने लिखा, यह काफी इंस्पायरिंग है। वहीं, एक यूजर ने पूछा, ‘जया बच्चन और श्वेता बच्चन के शोषण के बारे में क्या कहेंगी?’ हालांकि इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन का कोई रिएक्शन नहीं। न ही उन्होंने इसे लाइक किया और न ही कमेंट।

ऐश्वर्या का वर्कफ्रंट

ऐश्वर्या इन दिनों बहुत कम काम करती हैं और उन्हें आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में देखा गया था। हाल ही में द हिंदू के साथ बातचीत में एक्ट्रेस के पति अभिषेक बच्चन ने उन्हें बेटी आराध्या की केयर करने और घर पर रहने के शुक्रिया अदा किया था। अभिषेक ने कहा, ‘मेरे घर में, मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे बाहर जाकर फिल्में बनाने का मौका मिलता है क्योंकि मुझे पता है कि ऐश्वर्या आराध्या के साथ घर पर हैं और मैं इसके लिए उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं।’

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts